हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : नई पीढ़ी का झुकाव पाश्चात्य संस्कृति के साथ साथ इतिहास की तरफ भी है। ये कहना है सीरियल के दमदार अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह का। वे आगरा एक निजी कार्यक्रम में आए,उन्होंने बताया कि 1972, 73 एवं 1974 में बी. आर.कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के पश्चात उस वक्त के डी एस पी दशरथ सिंह जो कि रूई की मंडी शाहगंज के निवासी थे,वे उनके पुत्र हैं। इंटरमीडिएट करने के बाद गाजियाबाद से स्नातक करके,मुंबई चले गये।
अभिनेता कादर खान द्वारा बनाई गई फिल्म शमा से हीरो के रूप में अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया, जिसमें शबाना आजमी अभिनेत्री थी। उसके बाद ' ईट का जवाब पत्थर' में नीता मेहता उनके साथ अभिनेत्री थी।
1988 में महाभारत सीरियल में गुरु द्रोणाचार्य के पात्र की दमदार छवि से शुरू किया सफर,इस वक्त दस हजार से ऊपर सीरियल में अपनी दमदार छवि से एक नया मुकाम हासिल किया।
वर्तमान में"देवो का देव महादेव"में राजा दक्ष स्टार गोल्ड"तेरी मेरी डोरिया"स्टार प्लस सोनी चैनल पर श्रीमद रामायण में गुरु वशिष्ठ एवं कलर चैनल पर "प्रचंड अशोक" में चंद्र गुप्त मौर्य में अपनी दमदार अभिनय और बुलंद आवाज से दर्शकों के चहेते बने हुए हैं। विगत 35 से 38 वर्षों से इस इंडस्ट्रीज में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। चाणक्य,चंद्रकांत,शक्तिमान में किलविश जैसे दमदार रोल की वजह से हर आयु वर्ग के चहेते बने हुए है।
2024 में आगरा के महत्वपूर्ण ब्रज अवॉर्ड में राजबब्बर जी के साथ सम्मानित किए जा चुके है। वे तीन बच्चों जिसमे दो बेटे और एक बेटी के पिता है।'जोधा अकबर' फिल्म में ऋतिक रोशन 'इंडियन'सनी देओल के पुलिस कमिश्नर के रूप मे कंगना रनौत के साथ'रंगून' फिल्म में सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ कार्य कर चुके है। प्रमुख समाजसेवी पूरन डावर जी,जो उनके पुराने मित्र हैं,उनके निवास पर पंजाबी विरासत परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूरन डावर,अनिल वर्मा,बंटी ग्रोवर,चरनजीत थापर,मन्नू महाजन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आगरा को लेकर वे बहुत उत्साहित हो जाते हैं,जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो जातीं हैं। आगरा के लोग उन्हें बहुत पसंद है। संजय प्लेस,हरीपर्वत,रूई की मंडी,आगरा कॉलेज को देखकर वे पुरानी यादों में खो जाते हैं। कहते हैं कि वे भी क्या दिन थे।
रिपोर्ट - असलम सलीमी।