हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा: 06 अप्रैल,सुल्तानगंज बाजार कमेटी द्वारा प्राचीन सिद्ध चामड़ पथवारी मंदिर पर नवरात्रि,रामनवमी महापर्व व भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पार्षद मुरारीलाल गोयल,सेवा आगरा अध्यक्ष सुमन गोयल,राजीव शर्मा द्वारा माता की आरती की गई। मंदिर पर देवी माता का भव्य श्रृंगार, फूल बंगला व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान माता के भक्तों/ राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर मां चामड़ का आशीर्वाद प्राप्त किया।भक्त माता के भजनों पर झूमते-गाते रहे।
इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, हरिओम गोयल, जागृती मित्तल, प्रांशु - गोयल,नेहा गोयल,डॉ.एसपी सिंह,अमरेंद्र,पवन शर्मा,राहुल कुशवाह आदि मौजूद रहे।

