संस्कार भारती और रुद्राक्ष फाउंडेशन ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा




हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : पहलगाम में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या कर आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की है। उससे भारतीयों का मन बहुत व्यथित है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश और प्रत्येक भारतीय मृतकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर रहा है। इसी भाव के साथ दिवंगतों की आत्मा की शान्ति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ,, संस्कार भारती और रुद्राक्ष फाउंडेशन, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आज सायं 6:30 बजे भूतनाथ की बगीची, गोविंद नगर,  विश्व संवाद केंद्र के पास,शाहगंज, आगरा पर आयोजित की गयी।

इसमें भारतमाता के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर 2 मिनट का शोक मौन रखा गया और ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

रुद्राक्ष फाउंडेशन की संस्थापक बबीता पाठक ने कहा कि यह कि यह जो कृत्य और इस तरीके की जो निर्मम हत्या की गई है,ये दिल को बहुत ही दुख पहुंचाने वाली और एक बहुत ही क्षति जो हमारे भारत माता के सपूतों की हुई है वह बहुत ही हृदय विदारक है।

पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एन गर्ग ने कहा की  पहलगाम में जो हमला हुआ है हम उसकी घर निंदा करते हैं और उन सबसे इंडी गठबंधन और न्यायतंत्र से पूछना चाहते हैं, जिन्होंने कांवर के समय में जरा सा साइन बोर्ड दुकान पर लगाने पर नाम लिखने में इतना बवंडर मचा दिया था आज जब धर्म पूछ कर गोलियां मारी आ रही है तो इन आतंकवादियों का कौन सा धर्म कौन सी जाती है, इन सबसे कहानी पूछा जा रहा है इन सब की आवाज में क्यों ताले लग गए आज उनकी सब जो विरोध कैंडल प्रदर्शन सब कहां चला गया।

कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष नन्द नन्दन गर्ग, नीता गर्ग,  रेखा अग्रवाल, नीनू गर्ग , आरती शर्मा,  योग्यता शर्मा , जय अग्रवाल,  ऊषा मित्तल, सीमा गोयल, उमा शर्मा,  राखी वर्मा,  गौरी उपाध्याय, योग्यता शर्मा,  ममता शर्मा , रजनी अग्रवाल,  रवि मित्तल , अमित वशिष्ट (आर एस एस) पंडित सत्यदेव शुक्ला, आशा शर्मा, श्वेता शर्मा, नम्रता शर्मा आदि उपस्थित रहे।