भगवान महर्षि परशुराम कुटुंब शोभा यात्रा का भव्य आयोजन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 27 अप्रेल,भगवान महर्षि परशुराम कुटुंब शोभा यात्रा का आयोजन,चाणक्य सेना द्वारा सेंट जॉन'  चौराहे से श्रीराम फार्म हाउस दयालबाग तक,बड़े भव्य तरह से किया गया।

आयोजन में मनकामेश्वर महंत योगेश पुरी, कैलाश नाथ मिश्रा,पवन समाधिया, राहुल चतुर्वेदी,सतीश चंद्र शर्मा, डॉ प्रमोद रावत,मुरली मनोहर शर्मा,आशुतोष शर्मा पार्षद सुनील शर्मा,भरत शर्मा, हरीश शर्मा, अनिल पाठक, बृजेश गौतम,राकेश पांडे,राकेश शर्मा, वेद प्रकाश पाठक , राजेंद्र पाराशर,ममता पचौरी, लक्ष्मी लवानिया, प्रीति मिश्रा, संजय शर्मा, शाहतोष गौतम, नरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा ,चारू शर्मा , नागेंद्र शर्मा,शैलू पंडित जी, भारद्वाज, यतेंद्र लवानिया,मुकेश शर्मा, जेपी लवानिया, रामविलास पाठक, देवेंद्र भारद्वाज,विष्णु उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, राजू पंडित आदि शहर के ब्राह्मण और संगठनों के पदाधिकारी यात्रा में उपस्थित रहे।

शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।नगर निगम के पास पार्षद सुनील शर्मा ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। भगवान टॉकीज पर संजय शर्मा एवं सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति द्वारा स्वागत किया गया। दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भरत शर्मा द्वारा स्वागत किया गया। श्रीराम फार्म हाउस पर भगवान परशुराम जी की आरती हुई और भंडारे का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति के पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा में आए सभी ब्राह्मण बंधुओ से 4 मई 2025 को सुबह 9:00 बजे दिन रविवार राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी आगरा से निकलने वाली शोभा यात्रा में सभी को सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। सभी से हरिओम सेवा सदन अमर बिहार पुलिस चौकी दयालबाग पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया।