श्री हनुमान जन्म से पूर्व अंजनी माता ने किया नगर भ्रमण



अंजनी धाम आयोजन समिति ने निकाला अंजनी माता का डोला

सेब का बाजार से फुलट्टी चौक तक पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। अंजनी धाम आयोजन समिति की ओर से गुरुवार को सेब का बाजार से माता अंजनी के डोले ने नगर भ्रमण किया। मुख्य अतिथि महंत गोपी गुरु ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। संयोजक राम टंडन ने बताया कि तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत माता अंजनी की यात्रा में अंजनी माँ का डोला निकाल कर की,जो सेब का बाजार से विभिन्न मार्गो से होते हुए फुलट्टी चौक स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर पहुँच कर संपन्न हुई। सामाजसेवी नवीन चंद्र शर्मा और अपूर्व शर्मा ने पुष्प वर्षा कर माता अंजनी के डोले का भव्य स्वागत किया, साथ ही साथ मुस्लिम समाज ने भी माता के डोले का स्वागत किया। 

अध्यक्ष हजारीलाल वर्मा ने बताया कि  सुबह प्राचीन मां भगवती मंदिर में अखंड रामायण का पाठ और श्रीराम परिवार पूजन किया जाएगा। शुक्रवार को फुलट्टी चौक पर बने मां अंजनी धाम में सुबह हवन, कीर्तन,आरती और शाम को छह बजे अंजनी धाम पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भव्य शोभायात्रा में हनुमान जी की पालकी के श्रद्धालु दर्शन करेंगे। शोभायात्रा के समापन पर 1100 दीपों से महाआरती होगी। 

इस अवसर पर शिरोमणि सिंह,महंत कृष्णांग गौरव दीक्षित,भारत भूषण, कमल शर्मा, राकेश भटनागर, नवीन शर्मा, विनय गौतम, त्रिलोकी चंद शर्मा,महावीर वर्मा,विजय कपूर,वरिष्ठ पत्रकार सुनयन शर्मा, यादराम शर्मा, विपुल शर्मा, गोपाल मल्लप, ओम शर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट - असलम सलीमी