भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) की बैठक में पदाधिकारियों ने भरी हुंकार

 संगठन के विस्तार और किसानों की समस्याओं के निवारण पर रहा जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा ने पदाधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित गजेंद्र शर्मा के प्रतिष्ठान प्राइम ऑप्टिकल पर भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार करना और किसानों की समस्यायों का निवारण रहा।

जिला मीडिया प्रभारी पं.पवन शर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा ने अपने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये कि आप जनता के बीच जाएं,उनकी समस्याओं को सुनें और उनका निवारण करें।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा ने संगठन विस्तार पर भी चर्चा की और साथ ही बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को सुनें और मुझे अवगत कराएं। मैं शासन प्रशासन से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराऊंगा।

बैठक में आतंकवादियों द्वारा मारे गए भारतीयों के बारे में भी चर्चा हुई। रोष व्याप्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर भारत का पाकिस्तान के साथ युद्ध होता है तो हम भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर प्रकार से तैयार हैं। 

भू परिवर्तन की शिकायत के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कमला नगर आवास विकास परिषद के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिया कि संबंधित समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में करें वरना धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल,अनिल विधौलिया,राजेश शर्मा, विश्वकांत मिश्रा, सुनील समाजसेवी, इंद्रदेव गौतम, राहुल शर्मा,लकी ठाकुर,डॉक्टर, डा.एसपी सिंह, जयप्रकाश, श्याम सुंदर,अमित शर्मा, अनुराग यादव, विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मानवेंद्र शर्मा, डॉक्टर रिंकू सिंह, दीपक त्यागी आदि पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।