हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा। नगर की अग्रणी संगीत संस्था,द रियल वॉइस क्लब के तत्वावधान में संगीत संध्या का आयोजन "TRV" क्लब, शुलभ् पुरम्, सिकन्दरा-बोदला रोड़ स्थित आगरा में किया गया। संगीत प्रेमियों के मध्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिन्दी सिनेमा के मशहूर गीतकार, सुरेन्द्र साथी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं सांस्कृतिक समालोचक,डॉ. महेश धाकड़, द रियल वॉइस क्लब के CEO देव प्रकाश शर्मा और रियल वॉइस क्लब के संस्थापक रविन्द्र विशन और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अनूप दीक्षित थे।
बॉलीवुड गीतकार सुरेन्द्र साथी द्वारा संगीत के प्रचार-प्रसार और इसके सम्वर्द्धन पर प्रकाश डाला और क्लब के प्रयासों की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार डॉ.महेश धाकड़ ने पत्रकारिता और संगीत के क्षेत्र की शख्शियतों के साथ अपने सुनहरे अनुभव साझा किये। आकाशवाणी और दूरदर्शन के वरिष्ठ कलाकार देव प्रकाश शर्मा ने संगीतकार लक्ष्मीकान्त-प्यारेलाल जी के कुछ अमर सदाबहार भूले-बिसरे गीतों की झलकियां अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कीं। रविन्द्र विशन द्वारा सभी का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में लक्ष्मीकान्त-प्यारेलाल के संगीत से सजे गीतों को "TRV" के गुणी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मनोज शर्मा, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, रूपेश मल्होत्रा,संजय विश्वकर्मा,कल्पना सैंगर, ईशा, निर्मल विशन, प्रदीप वर्मा, घनश्याम सिंह चौहान, संजय गोयल, अनिल मिश्रा, दिलीप सोलंकी, देवलाल वर्मा, विजय सिंह लोधी,राजेन्द्र कुमार,राकेश चौहान,विशाल सागर, अरविन्द बघेल,संजय सिंह,संजय खैर,रोहित चतुर्वेदी,विनोद कुमार, आशीष कर्दम,विकास सागर आदि लोगों ने अपने मधुर स्वर में लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल के प्रसिद्ध गाने प्रस्तुत किए।