माथुर वैश्य महासभा चुनाव की गूंज, मुकेश गुप्ता‘मामा’ और रीता अलंकार ने ठोकी दावेदारी



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के चुनावी माहौल में शुक्रवार को पंचकुइया स्थित महासभा भवन का परिसर उत्साह और समर्थन के नारों से गूंज उठा,जब समाज के वरिष्ठ सदस्य मुकेश गुप्ता (मामा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद और रीता अलंकार ने केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को खुला समर्थन दिया।

समाज के प्रमुख सदस्य एवं फिरोजाबाद क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता और रीता अलंकार के नामांकन के समय विभिन्न शाखा सभाओं के सैकड़ों पदाधिकारी उनके उत्साह वर्धन के उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 15 -15 प्रस्तावकों ने उनके नाम का समर्थन किया। 

महासभा के निर्वाचन आयोग अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष के पद के लिए होना है। 

यह चुनाव महासभा के त्रिवार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। मतदान का अधिकार केवल विभिन्न अखिल भारतीय शाखा सभा से पांच लोगों को होता है, जिसमें तीन शाखा सभा और दो पदाधिकारी महिला मंडल के होते हैं।

नामांकन के दौरान हर्षवर्धन गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता, केशव गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद कानपुर,अशोक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।