हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 27 सितम्बर,'ए-सिस्टरहुड यू के' दल ने हैण्डनीट इंडिया के साथ महिला सशक्तिकरण पर होटल ताज व्यू में चर्चा की। ए- सिस्टरहुड संस्था इंग्लैंड में स्थित है भारत के साथ और भी देशों में ऐसा ही कार्य करते हैं।
हैण्ड नीट इंडिया करीब 1500 महिलाओं के साथ हाथ के बुने प्रोडक्ट्स बनवा कर भारत में अपने पहले स्टोर जो कि ताज व्यू होटल में है, यहाँ नो प्रॉफिट नो लॉस पर उत्पाद बेचे जाते हैं।
यह स्टोर उन महिलाओं की आकांक्षा को पूर्ण करने का स्थान है। यह महिलाएं हाथ के बुने उत्पाद से अपने सशक्तिकरण के सपने को पूरा कर रही हैं।
दोनों संस्थाएं एक दूसरे के कार्य से प्रभावित हैं। इस परस्पर चर्चा में ताज व्यू होटल की टीम का पूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर होटल की जी एम सुश्री मनप्रीत ने ए-सिस्टरहुड के दल का स्वागत किया। हैण्ड नीट इंडिया के राज काचरू ने संस्था और कार्य पर प्रकाश डाला और आशा की कि आगे भी दोनों संस्थाओं के रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे।
इस मीट में प्रमुख रूप से ..
1. हेलेना हॉक - मिस वेल्स 2025
2. सोफी वालेस - मिस इंटरनेशनल यूके 2025
3. सरन जॉन - ए-सिस्टरहुड एम्बेसडर 2025
4. लुइसा बर्टन - मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025 में सबसे अधिक धनराशि एकत्र करने वाली
5. एवा मॉर्गन - मिस ग्रेट ब्रिटेन 2024
6. डैनियल लैटिमर - मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025
7. एबिगेल वुड - मिस अर्थ वेल्स 2025
8. जैस्मीन कैडवालडर - ए-सिस्टरहुड की सोशल मीडिया और इवेंट्स एग्जीक्यूटिव और यूके की नेशनल मिस पोंटीप्रिड 2025/2026
9. पाउला अब्बांडोनाटो - ए-सिस्टरहुड की निदेशक,मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन और मिस वेल्स की राष्ट्रीय निदेशक
एवं हैण्ड नीट इंडिया के श्री राज काचरू,कांति नेगी,अनिल शर्मा और असलम सलीमी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - असलम सलीमी