हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : मुकेश मित्तल वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से हेल्प आगरा संस्था को 15 लाख रुपए का दान एक नई एक्सरे मशीन के लिए प्रदत किया गया है। उपरोक्त राशि का चैक रोटरी क्लब ऑफ आगरा की फेयर फील्ड बाय मैरियट संजय प्लेस में आयजित मीटिंग में फाउन्डेशन श्री राम शरन मित्तल जी ने हेल्प आगरा के पदाधिकारियों को भेंट किया। श्री राम सरन मित्तल 'हेल्प आगरा' के निवर्तमान अध्यक्ष हैं।
अध्यक्ष सुरेंद्र जैन व महासचिव गौतम सेठ ने फाउन्डेशन के प्रति आभार जताते हुए आशा व्यक्त की कि इस मशीन के मिलने से हम मरीजों को और आधुनिक तकनीक से अच्छी गुणवत्ता से एक्स-रे सेवा प्रदान कर पाएंगे,जिससे रोग के निदान और उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा के सम्मानित सदस्यों के साथ-साथ हेल्प आगरा के उपाध्यक्ष अजय मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेश जैन एवं मंत्री नितिन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सूत्र- नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'

