डाक्टर्स की पढ़ाई के लिए दान किया पार्थिव शरीर

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा : मथुरा निवासी विजय कुमार की इच्छानुसार उनके निधन के बाद  परिवारिजनों ने हेल्प आगरा एवं प्रयास फाउंडेशन संस्था के कृष्ण कुमार अग्रवाल के सहयोग से उनकी मृत  देह एस.एन मेडिकल कॉलेज को डाक्टरों की पढ़ाई के लिए दान की। देहदान के लिए  परिजनों ने मथुरा से कृष्ण कुमार  अग्रवाल से देहदान के लिए सम्पर्क किया था। 

उनकी सूचना पर हेल्प आगरा एम्बुलेंस से निशुल्क विजय कुमार का शव आगरा लाया गया,जहां एस.एन. के एनाटॅमी विभागाध्यक्ष डाक्टर अंजलि गुप्ता की ओर से विभाग के सुनील ने शव प्राप्त किया। इस अवसर पर मृतक परिवार के आशु अग्रवाल व यश अग्रवाल भी मौजूद रहे। हेल्प आगरा के महामंत्री गौतम सेठ,नंदकिशोर गोयल व जगवीर सिंह का विशेष सहयोग रहा।