हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनावों की प्रक्रिया तेजी पर है। इसी बावत 'विनोद कुमार पाण्डेय ने सदस्य उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने यूथ हॉस्टल संजय पैलेस आगरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगरा के अधिवक्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया और अग्रिम जीत की बधाई दी।
कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की और वायदे भी किए जिसमें प्रमुख रूप से - अधिवक्ता कल्याण योजना का लाभ दिलाना, किसी अधिवक्ता की आकस्मिक हो मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार को कम से कम 10 लाख रूपये की सहायता,सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं के लिए मुफ्त या रियायती दरों पर स्वास्थ्य और जीवन बीमा की सुविधा।
बुजुर्ग और प्रैक्टिस छोड़ चुके अधिवक्ताओं के लिए मासिक पेंशन की व्यवस्था,साथ ही साथ नए अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड और जूनियर अधिवक्ताओं के शुरुआती 3-5 वर्षों के अभ्यास के दौरान मासिक वित्तीय सहायता दिलाने का वायदा किया।महिला अधिवक्ताओं के लिए बेहतर वातावरण दिलाना।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वकीलों के खिलाफ होने वाली हिंसा और फर्जी मुकदमों को रोकने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें केवल सीओपी ही अधिवक्ता वोट डाल सकेंगे।विनोद कुमार पांडे ने कहा कि सदस्य क्रमांक 317 नम्बर पर वोट डालकर विजयी बनाएं।
आगरा के अधिवक्ताओं ने उनका साथ देने का वायदा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बताया कि पाण्डेय जी अभी भी बार काउंसिल के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। हमें उनसे पूरी उम्मीद है कि जो उन्होंने वायदे किए हैं,उन्हें पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
विनोद कुमार पाण्डेय ने आगरा में दीवानी,तहसील और कमिश्नरी के अधिवक्ताओं से संपर्क कर वोट मांगे। संपर्क करने वालों में प्रमुख रूप से अधर शर्मा, पवन कुमार शर्मा, कृपाल सिंह, नरेश पाराशर,अमित उपाध्याय,उमेश शर्मा, बच्चों सिंह बघेल, अदम्य शर्मा , राजेश आर्या, सूरज सिंह आदि साथ रहे।



