हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। श्री हरि सत्संग समिति द्वारा 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक खंदारी स्थित आरबीएस डिग्री कॉलेज के सभागार में दोपहर 2.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक नरसी भात की कथा आयोजित की जा रही है। इसमें व्यास पीठ से परम पूज्य श्री गौरदास जी महाराज कथा नरसी भात 'नानी बाई रो मायरो' सुनाएंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल ने संजय प्लेस स्थित फ्लेवर्स रेस्टोरेंट में 19 दिसंबर को आयोजित कथा के पोस्टर विमोचन पर प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी।
समिति के संयोजक संजय गोयल ने बताया नरसी जी की कथा संग भक्ति संगीत का आनंद मिलेगा। इस कथा में श्रद्धालुजन थिएट्रिकल सिटिंग में बैठकर आध्यात्मिक आनंद ले सकेंगे। शीत ऋतु के मौसम का ध्यान रखते हुए कथा इंडोर ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है। रोजाना कथा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सतीश मांगलिक, विवेक मोहन अग्रवाल, महामंत्री उमेश बंसल, कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल, मंत्री संजय मित्तल, राहुल बंसल, प्रवीन सिंघल, उमेश अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, अशोक महेश्वरी, केके अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष अंशु अग्रवाल,महामंत्री रुचि अग्रवाल, डॉ.मंजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, मधु गोयल, सीमा अग्रवाल, सीमा बंसल, सोनिया गर्ग, सपना अग्रवाल, बबीता गोयल, उर्मिल बंसल, निशा मंगल, दीपा शर्मा, सोनिया गर्ग, रुचि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
नरसी भात कथा :
दिनांक : 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक
समय : दोपहर 2.30 बजे से सांय 6.00 बजे तक
स्थान : आरबीएस कॉलेज सभागार, खंदारी, आगरा।


