हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : आगरा मंडल व्यापार संगठन की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को संगठन के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के पूर्व महामंत्री गिरीश चंद्र गोयल को संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन के मुख्य संरक्षक चरणजीत थापर एवं अध्यक्ष पवन बंसल ने आशा व्यक्त की,कि गिरीश जी के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त होने पर संगठन को गति मिलेगी और संगठन व्यापारियों के हित में और भी उत्साह से कायर्रत रहेगा।
महामंत्री त्रिलोक शर्मा ने गिरीश चंद्र गोयल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं,एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों राजकुमार अग्रवाल,प्रदीप लूथरा,राजेश अग्रवाल,सचिन गर्ग,नीतू अग्रवाल,रिंकू अग्रवाल, राजीव गुप्ता, डीके जैन राजकुमार शर्मा,पुनीत अग्रवाल आदि ने उनका सहर्ष स्वागत किया।

