भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने किया अटल गीत गंगा और अटल स्मृति कवि सम्मेलन का उदघाटन
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति कवि सम्मेलन और अटल गीत गंगा का सदर स्थित होटल रमांना ग्रांड में किया गया भव्य आयोजन
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। 26 दिसम्बर, अटल जी ने जो देश के लिए काम किया, वह अदभुद है। उनके सपनों को ही साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अग्रसर हैं। आज अपने भारत की तस्वीर बदलती दिख रही है। अटल जी एक विराट व्यक्तित्व थे। अगर अटल जी नहीं होते तो भाजपा नहीं होती"
यह विचार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने अटल जी की रचनाओं के संगीतमय प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए अटल जी की विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का आहवान किया। वह भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सदर स्थित रमांना ग्रांड में अटल गीत गंगा समिति और भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा आयोजित अटल स्मृति कवि सम्मेलन व अटल गीत गंगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे।
उनका स्वागत कार्यक्रम के समन्वयक डीजीसी अशोक चौबे ने किया। अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा-"मुझे अटल जी की सरकार के दौरान तीन बार सांसद रहा। वह राजनीति के अजात शत्रु थे। उन्होंने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया, देश में सड़कों का जाल बिछाया।" अतिथियों में मेयर हेमलता दिवाकर,विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजय शिवहरे, पूर्व विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, राम प्रताप सिंह चौहान, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, पूर्व मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, निर्मला दीक्षित भी शामिल थे।
सुधीर नारायण व साथियों ने अटल जी की रचनाओं को गाया :
अंतरराष्ट्रीय गायक सुधीर नारायण और उनके साथी कलाकारों कीर्तिका नारायण, खुशी सोनी, प्रीति, देशदीप आदि ने अटल बिहारी बाजपेई की कई प्रमुख रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। सरस्वती वंदना संग शुरुआत की। अटल जी की इन रचना को प्रस्तुत किया-"ठन गई मौत से ठन गई...!" हिन्दू तन मन हिंदू जीवन रग रग हिंदू मेरा परिचय...इस रचना ने सभागार में मौजूद श्रोतागणों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्राची दीक्षित की नृत्य की मनोहारी प्रस्तितियों ने मन मोहा :
लॉस एंजेलिस कैलिफोर्निया से आईं शास्त्रीय नृत्यांगना प्राची दीक्षित के निर्देशन में नृत्य की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। प्राची करीब 41 साल से विदेश की धरती पर नृत्य की छटा बिखेरते हुए आगरा का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं करीब 24 साल से वह नूपुर अकादमी चला रही हैं। प्राची दीक्षित ने सुधीर नारायण के स्वरों में प्रस्तुत अटल जी की कविता पर नृत्य किया। इसके अलावा उनकी चार छात्राओं ने उनके निर्देशन में कथक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। शुरुआत शिव वंदना से की। इसके बाद सरगम पर नौ मुद्राओं में नृत्य, अटल जी के गीत पर नृत्य किया। साथ ही युवा नृत्यांगनाओं दिया धवन, करिश्मा देसाई, वान्या अग्रवाल, वर्षा वेंकटरमण ने नृत्य किया।
कई मशहूर कवियों ने बहाई काव्य की हृदय स्पर्शी सरिता :
अटल स्मृति कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कवि रमेंद्र त्रिपाठी, शिव सागर शर्मा, रुचि चतुर्वेदी को अटल सम्मान से नवाजा गया। कवि शिव सागर ने अपनी मशहूर रचना-"आलिंगन को व्याकुल हैं, चारों मीनारें ताज की दो बाहें शाहजहां की हैं दो बहियां हैं मुमताज की..." सुनाई। इसके बाद यह कविता भी सुनाई-"वंदे मातरम का गायक हूं, जन गण मन का गान हूं, मुझको ही भारत कहते हैं, मैं ही हिंदुस्तान हूं।" कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया अटल जी की अध्यक्षता में तीन बार काव्य पाठ किया था, अविस्मरणीय स्मृतियां हैं। उन्होंने अटल जी को समर्पित कविता सुनाई-"चेतना के सूर्य थे वो, शौर्य के थे वो हिमालय, हम नहीं केवल इसे अब चांद तारे भी कहेंगे, वो सदा जिंदा दिल थे, वो सदा जिंदा रहेंगे।" रुचि चतुर्वेदी ने कविता सुनाई-"पिघल हिम शिखर अक्षरों के जहां तक अभिव्यक्त होती हिमानी रहेगी, अटल गीत गंगा भी तब तक बहेगी कि गंगा में जब तक रवानी रहेगी।" युवा कवि पदम गौतम ने काव्य पाठ किया। संयोजन-संचालन रुचि चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम में आगरा की प्रमुख शख्शियतों की रही मौजूदगी :
कार्यक्रम समन्वयक अशोक चौबे, कार्यक्रम के संयोजक राहुल सागर, सह संयोजक प्रमोद कुमार सिंह, टी एन चौहान, आशीष कुमार, कल्पना धाकरे थीं। इस अवसर प्रहलाद अग्रवाल, अरुण पाराशर, नीलिमा पाटनी, विजय सामा, डीएन द्विवेदी, राहुल गुप्ता, अश्वनी चौहान, नागेंद्र गामा, ओम प्रकाश चलनीवाले, क्षमा जैन सक्सेना, रश्मि सिंह आदि भी मौजूद थे। मंच संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया। आयोजन समिति के मोहित जैन, दीपक चतुर्वेदी, आनंद रॉय, गौरी शंकर उपाध्याय अमल कुमार, माधुरी आदि ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।




