यूपी में 2027 में बनेगी फिर से भाजपा की सरकार : नितिन नवीन




हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्सप्रेस वे मार्ग से मथुरा पहुंचे। बाजना कट पर आयोजित जनसभा मे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है और वह भी उस धरती पर जिसके वे कर्जदार हैं।2022 में अपने मित्र राजेश चौधरी के लिए आपसे वोट मांगने आया था। आपने उन्हें विधायक बनाकर मुझे कर्जदार बना दिया। लाखों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार फिर बनेगी, इसका संदेश आज मांट की धरती से पूरे प्रदेश में चला गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सपना हम सबको मिलकर साकार करना है।आज मजदूरों को 125 दिन का रोजगार देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया है। गरीब, किसान, मजदूर और युवा भाजपा की नीतियों से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। 

बांके बिहारी के किए दर्शन :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर खुशहाली के लिए मनौती मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बांके बिहारी मंदिर हाई पावर कमेटी की सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। गोस्वामियों ने सभी को प्रसादी दी।

रिपोर्ट  : उत्तम शर्मा