शिवसैनिक,23 जनवरी को भव्य शोभायात्रा के साथ मनाएंगे 'बाला साहब ठाकरे जी' की जयन्ती



23 जनवरी को हिन्दू हृदय सम्राट स्व० बाला साहब ठाकरे जी की जयन्ती पर शोभा यात्रा निकाल,उनके विचारो को जन-जन तक पहुँचायेंगे

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा :  शिव सैनिकों द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट स्व० बाला साहब ठाकरे जी की जयन्ती को धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। प्रेस को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख वीनू लवानियाँ जी ने कहा कि सम्पूर्ण हिन्दूओं के दिल पर राज करने वाले हिन्दू हृदय सम्राट स्व० बाला साहब ठाकरे जी की जयन्ती को लेकर 23 जनवरी को शिव सेना द्वारा कई कार्यक्रम तय किये गये है। प्रथम चरण में कलैक्ट्रेट चौराहे पर बाला साहब ठाकरे जी की प्रतिमा को स्थापित किये जाने की माँग और ठाकरे साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिये भव्य शोभा यात्रा पार्टी मुख्यालय से प्रारम्भ होकर महात्मा गाँधी रोड से भगवान टॉकीज,सिकन्दरा से शाहगंज से खेरिया मोड़ होते हुए,आगरा कैन्ट से सदर बाजार सौदागर लाईन से कलैक्ट्रेट पार्टी मुख्यालय पर समापन होगी। 

शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाला साहब ठाकरे के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना व सनातन व हिन्दुत्व को मजबूत करना है। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत के साथ सम्पूर्ण हिन्दू प्रेमियों को भोजन व मिष्ठान वितरण किया जायेगा। शोभायात्रा में सैकड़ो दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों के साथ हजारों कार्यकर्ता साथ चलेगे। जयन्ती पर रक्त दान शिविर कुष्ठ आश्रम पर कुष्ट रोगियों को दवा, फल, एवं वस्त्रों के साथ अस्पतालों में गरीब असाह मरीज एवं तीमारदारों का दूध व फल वितरण किया जायेगा।

 उन्हाने बताया कि बाला साहब ठाकरे ज के विचार थे कि 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति को ध्यान में रख कार्यक्रम तय किया गया है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीनू लवानियाँ, उप प्रमुख विनायक माने, कमल गुलाटी, महासचिव रकेश सचदेवा, अरूण कुमार, रिंकू गोला, अंजली माहौर, महावीर गोला, रविन्द्र कुशवाह आदि प्रमुख पद अधिकारी उपस्थित थे।