हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
मथुरा। नगर निगम नेचर ग्रीन की आईईसी टीम द्वारा रिफाइनरी दिवस के अवसर पर बार्ड 27 टाउनशिप गेट स्थित मथुरा रिफाइनरी परिसर में प्रदीप कुमार 'वरिष्ठ मेंटेनेंस प्रबंधक सिविल' रिफाइनरी के निर्देशन में एक प्रभावशाली स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने आवासीय क्षेत्रों में घर-घर जाकर सोर्स सेग्रीगेशन का लाइव प्रदर्शन किया। वहीं कमर्शियल एरिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कचरे के सही पृथक्करण एवं उचित निस्तारण की प्रभावी जानकारी दी गई। प्रदीप ने कहा कि हम सबको स्वच्छता के प्रति हमेशा जागरूक और सतर्क रहना चाहिए।स्वच्छता बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी कूड़े को उचित कूड़ेदान में कूड़े के स्थान पर ही डालें।इस दौरान अभिषेक बाजपेई प्रभारी सुरजीत सिंह, निशांत चौधरी जोनल,फरहान, वंदना आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट - पं. उत्तम शर्मा

