नई राइड,नया अंदाज़ के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में सशक्त एंट्री
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। बजाज ऑटो लिमिटेड के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड चेतक के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मनोरम ग्रुप ने बोदला-शाहगंज रोड पर अपने नए चेतक शोरूम का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर नई राइड,नया अंदाज़ के साथ बजाज का बिल्कुल नया चेतक C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया गया।
चेतक C25,चेतक की सिग्नेचर मेटल बॉडी के साथ एक स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें दी गई 2.5 kWh की शक्तिशाली बैटरी एक बार चार्ज करने पर 113 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है, जो इसे दैनिक शहरी आवागमन के लिए बेहद उपयुक्त बनाती है।
नए शोरूम का उद्घाटन एवं चेतक C25 का अनावरण चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद अध्यक्ष पूरन डावर, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विदिशा सिंह, आरटीओ (ई) अखिलेश द्विवेदी,सर्कल हेड चेतक नॉर्थ एंड ईस्ट मनप्रीत बिंद्रा, मनोरम ग्रुप के एमडी राम मोहन कपूर, डायरेक्टर गौरव कपूर एवं अनुराग जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विदिशा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उद्देश्य स्वच्छ,सुरक्षित और सतत परिवहन को बढ़ावा देना है। चेतक C25 जैसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक वाहन शहरी परिवहन के साथ-साथ भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी को मजबूती प्रदान करते हैं।
मनोरम ग्रुप के एमडी राम मोहन कपूर ने कहा कि समूह विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व देता आया है और चेतक जैसे विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़ना इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
डायरेक्टर गौरव कपूर एवं अनुराग जैन ने बताया कि चेतक C25, चेतक पोर्टफोलियो का एक यंग और स्लीक एडिशन है, जिसे खास तौर पर रोज़मर्रा की शहरी आवाजाही को सरल और किफायती बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
सर्कल हेड,चेतक नॉर्थ एंड ईस्ट – मनप्रीत बिंद्रा ने चेतक C25 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह स्कूटर 55 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड,मात्र 2.25 घंटे में 80 प्रतिशत चार्जिंग,25 लीटर बूट स्पेस, हिल होल्ड असिस्ट,गाइड-मी-होम फीचर और डिस्क ब्रेक जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस है।
कीमत और सीमित समय का विशेष लाभ :
₹ 91,399 (एक्स-शोरूम आगरा) की कीमत वाला चेतक C25 अब ₹ 87,100 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी द्वारा पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ₹ 4,299 का सीमित समय का विशेष लाभ दिया जा रहा है,जिससे यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने सेगमेंट में एक अत्यंत आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।

