आगरा के सूरसदन में e-bus जागरूकता डॉक्यूमेंट्री का हुआ प्रदर्शन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 1 जनवरी,आगरा के सूरसदन सभागार में e-bus नामक जागरूकता डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे हुआ। इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों का पटुका व माला पहनाकर स्वागत किया गया,वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कार्य करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन रॉबिन कृष्णा सिंह ने किया है। फिल्म जयपुर में इलेक्ट्रिक बस में लगी आग की घटना से प्रेरित है,जिसका उद्देश्य ऐसी आपात स्थितियों में सुरक्षा,सतर्कता और बचाव के उपायों के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

दृष्टि ज्ञान आगरा समिति एवं दृष्टि ज्ञान वंदे संध्या नामक एनजीओ के संस्थापक प्रशान्त कौशिक ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म के.के.शर्मा को समर्पित है। फिल्म में इलेक्ट्रिक बसों में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव तथा आपात स्थिति में क्या करना चाहिए,इसकी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन ऐंकर पूजा अग्निहोत्री ने किया,जबकि प्रोजेक्ट हेड संजीता रहीं। इस अवसर पर भजन संध्या, नृत्य एवं कथक नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं,जिससे जागरूकता के साथ-साथ सांस्कृतिक माहौल बना।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम आमजन को उपयोगी संदेश देने के साथ मनोरंजन और सामाजिक चेतना का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम के सहयोगी राजेन्द्र बंसल,अंबिकेश पाण्डेय,अनिल ओझा, सुशील मिश्रा, दीपेंद्र रघुवंशी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, नीरज गुप्ता,चतुर्भुज तिवारी आदि रहे।