हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने होटल अतिथि वन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय वैश्य समाज महासभा द्वारा 23 फरवरी को पुष्पांजलि सभागार,महाराजा अग्रसेन भवन,लोहामंडी आगरा पर एक होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन प्रातः11:00 बजे से किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में भारतीय महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता वार्ष्णेय जी का आगरा की महिला सभा द्वारा स्वागत व सम्मान किया जाएगा,साथ ही वैश्य समाज की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक खैरागढ़ महेश गोयल तथा मुख्य अतिथि आगरा उत्तर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहेंगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल पूर्व चेयरमैन अछनेरा तथा जिला अध्यक्ष वैश्य महासभा होंगे। जैसा कि भारतीय वैश्य महासभा का उद्देश्य रहा है कि वह वैश्य बाहुल्य सीटों पर पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक वैश्य प्रत्याशियों को अगले विधानसभा चुनाव मे लड़ाने का प्रयास करेगी। इस बिंदु पर भावी प्रत्याशियों पर विचार भी होली मिलन समारोह के दौरान किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में राकेश गुप्ता LIC,राकेश गुप्ता इलेक्ट्रिक,प्रवीन कुमार अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल,एकता जैन,पुनीत गुप्ता, विनोद कुमार मित्तल, मुकेश गुप्ता, अलोक, राजेश गुप्ता,विनय कुमार गुप्ता एडवोकेट, कार्या.प्रभारी अर्पित बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

