कैला महारानी सेवा उत्सव : भारत विकास परिषद अमृत शाखा कर रहा करौली में भव्य आयोजन


“लाल चुनरिया ओढ़े मैया आई,भक्तों के जीवन में खुशियां लाई”...

मेहंदी,जागरण और जयघोष से गुंजायमान हुआ कैला महारानी सेवा उत्सव का प्रथम दिवस

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। राजराजेश्वरी कैला देवी ट्रस्ट आश्रम,करौली में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा,आगरा द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे कैला महारानी सेवा उत्सव का प्रथम दिवस सोमवार को श्रद्धा,आस्था और भक्ति के अनुपम वातावरण में संपन्न हुआ। आश्रम परिसर दिनभर “जय कैला मैया” और “मैया तेरी महिमा अपरंपार” के जयघोषों से गूंजता रहा। मेहंदी,भजन, जागरण और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां कैला मैया के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया।

सेवा उत्सव के प्रथम दिवस का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा छड़ी पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत माता की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां केला मैया को श्रद्धापूर्वक मेहंदी अर्पित की। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने हाथों में माता के नाम की मेहंदी लगवाई और माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इसके बाद सितारों एवं सुंदर कढ़ाई से सुसज्जित लाल रंग की आकर्षक पोशाक मां कैला मैया को अर्पित की गई। सायंकाल माता का भव्य जागरण आयोजित हुआ, जिसमें भक्तिरस में डूबी भेंटों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देवी जागरण के दौरान भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने अपने स्वर से माता की भेंट प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “कैला मैया आई हैं, भक्तों के घर आई हैं.... न जाने किस रूप में नारायण मिल जाएंगे... जैसे भजनों ने भक्तिभाव से आनंदित कर दिया।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने कहा कि कैला महारानी सेवा उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का उत्सव है। मां कैला मैया की कृपा से यह आयोजन श्रद्धालुओं के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और आनंद का संचार करता है। भारत विकास परिषद का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सेवा भावना और पारिवारिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाना है, और यह उत्सव उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। मां की कृपा से यह आयोजन निरंतर और व्यापक स्वरूप ले,यही हमारी कामना है।

सचिव राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा उत्सव के द्वितीय दिवस मंगलवार को देहरी पूजन, छप्पन भोग अर्पण, हवन, ध्वज यात्रा, कन्या पूजन6 तथा प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 कार्यक्रम में संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल,आरएस गुप्ता,विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, लव कुश मिश्रा, उपाध्यक्ष महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, ज्योति मोहन, पारुल जिंदल, गौरव संचित बिंदल, अजय आंजना, विकास शिवहरे, सपना गोयल, दीपक भावना अग्रवाल, सुधीर अर्चना जैन, पवन कंचन बंसल, पुरुषोत्तम दास, नीलिमा मित्तल, राजकुमार कुसुम अग्रवाल, ज्योति नीरज मित्तल, राकेश मीना अग्रवाल, संजीव मीनू गुप्ता, स्वदेश अंजू अग्रवाल, विकास नीलम वर्मा, अमित नंद, पं.जी पाराशर, पुनीत कविता अग्रवाल, आलोक कविता अग्रवाल, मुकुल मनीष बंसल, हेमंत ऋषि सिंगल, डॉ. प्रतीक आरती अग्रवाल, सुनील निकिता बंसल, रामकिशन सारिका, राजेंद्र राधा, मनोज झरना, बृजमोहन रेपुरिया, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।