विश्व शान्ति हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा बल्केश्वर के पार्वती घाट पर यमुना मैया की महाआरती


 101 दीपकों से मां यमुना मैया की महाआरती

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा : 2 फरवरी,विश्व शांति हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा बल्केश्वर पार्वती घाट पर यमुना मैया की महा आरती का आयोजन किया गया। यमुना मैया की विधि विधान द्वारा दुग्ध अभिषेक,पुष्प वर्षा, शंख ध्वनि से पूजा अर्चना कर आरती का शुभारंभ किया गया। 101 दीपकों से यमुना मैया की महा आरती की गई।

क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल व पार्षद श्रीमती पूजा बंसल ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को होने वाले महा विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर आज द्वितीय कार्यक्रम यमुना मैया की महा आरती महंत विष्णु दास जी ने सभी के साथ अरदास प्रार्थना की।

 सब यही कामना कर रहे हैं कि मां यमुना मैया कृपा करना और महा विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाना,सभी भक्तों- क्षेत्र वासियों को प्रसाद वितरण भी किया गया। सभी गणमान्य लोगों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

महा आरती में सुमन गोयल, गिर्राज बंसल, रमन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ब्रह्मा गुप्ता कुमकुम उपाध्याय, अनुपम शर्मा, मनीषा भारतीय, पूजा जैन, देवेंद्र चौहान, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, राजा चौधरी, संतोष गुप्ता, विनय अग्रवाल, सुनील जी, साधना राठौर, राम गुप्ता, कुसुम लता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।