हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 1 फरवरी, रविवार,अमल गार्डन के महर्षि अरविन्द पुरम में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिन्दू सम्मेलन समिति और राष्ट्रीय भगवा दल के तत्वावधान में किया गया हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता स्वामी सत्यमित्रानन्द जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष टी.पी भदौरिया राष्ट्रीय भगवा दल के अध्यक्ष अमोल दीक्षित व मंच का संचालक सीमा सिंह व नवीन कुलश्रेष्ठ ने किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चन्द्रशेखर श्री व मुख्य अतिथि प्रो आशुतोष भण्डारी रहे। समिति के सचिव अजय, कृष्ण कान्त शर्मा, आर.डी त्यागी, राष्ट्रीय भगवा दल के अध्यक्ष अमोल दीक्षित, केशव शर्मा, कैलाश पाठक, राजेश त्यागी, अनिल त्यागी राई कमलेश दी, मुकेश गोयल व योगेश शर्मा आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही।

