भगवान को मनोरंजन का माध्यम न बनाएं: राष्ट्रीय संत श्रीअरविंद जी महाराज।



बल्केश्वर महादेव मंदिर में हो रही है श्रीमद् भागवत सप्ताह।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगराः बल्केश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह में राष्ट्रीय संत पूज्य श्री अरविंद जी महाराज ने कहा कि भगवान को मनोरंजन का माध्यम न बनाएं। वे परम पूज्य, परम आराधक हैं। 

श्रीमद् भागवत सप्ताह में कथा के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि युवक-युवतियों को भगवान का स्वरूप बना कर बहुत से लोग झांकी निकालते हैं, सड़कों पर उनका नृत्य कराते हैं, यह अनुचित है। यह धर्म विरुद्ध हैं और भगवान का अपमान है। इसका सभी सनातन धर्मियों को विरोध करना चाहिए। भगवान की लीला तो सभी के मन के भावों को शुद्ध करने कि लिए हैं,मनोरंजन के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि यहां हो रही कथा में भी कोई सजीव झांकी नहीं प्रस्तुत की जाएगी। 

आगे उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत पुराण का मूल तत्व है, सत्य को धारण करें। सत्य जैसे कोई धर्म नहीं । 

इसलिए सत्य को धारण करें। बहुत से लोग तो बिना कारण के भी झूठ बोलते हैं। 

महाराज जी ने कहा कि जिस प्रकार फोटो खिंचाने के लिए एक सैकेंड मुस्कुराने से फोटो सुंदर आ जाता है, वैसे ही हर पल मुस्कुराने से जिदंगी में भी खूबसूरत होती है। इसलिए कभी भी मुंह लटका कर मत बैठो, मुस्कुराते रहो। उन्होंने कहा यहां जो कथा हो रही है, वो देव के नहीं, महादेव के दरबार में हो रही है। यहां देव भी कथा सुनने आते होंगे। यमुना का किनारा होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है।

 महंत कपिल नागर, हरेश चंद, रमेश चंद, सुरेश चंद मोहित अग्रवाल अशोक अग्रवाल ने श्रीमद भागवत जी की आरती की।