विश्वकर्मा जयंती के आयोजन पर,लघु उद्योग भारती,करेगी श्रमजीवियों का सम्मान,मंडलायुक्त होंगी मुख्य अतिथि।


 


− लघु उद्योग भारती का विश्वकर्मा जयंती समारोह 23 सितम्बर को, 60 से अधिक श्रमिक होंगे सम्मानित।

− दिये जाएंगे उत्कृष्टता पुरस्कार भी, शहर की दो महिला और एक युवा उद्यमी का होगा सम्मान।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। किसी भी उद्योग की सफलता और भविष्य उस उद्योग में कार्यरत श्रमिकों के कंधे पर टिका होता है। कहना गलत न होगा कि श्रमिक किसी भी उद्योग का आधार होते हैं। जो निर्माण करे वो स्वयं भगवान विश्वकर्मा का रूप है। श्रमिकाें के इस योगदान को महत्व देते हुए लघु उद्योग भारती शनिवार 23 सितंबर काे विश्वकर्मा जयंती एवं श्रमजीवी सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। 

शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के कार्यालय पर समारोह का पोस्टर विमोचन किया गया। 

जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सायं 5 बजे से नुनिहाई स्थित होटल मधु श्री में विश्वकर्मा जयंती एव श्रमजीवी सम्मान समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी होंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री), उपाध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम लि. द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम विशेष रूप से लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, ब्रज संभाग अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, इसके अतिरिक्त सरकार के औद्योगिक विभागों से संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

जिला महासचिव राजीव बंसल ने बताया कि किसी भी उद्योग में बुनियाद का काम श्रमजीवी ही करते हैं। प्रतिवर्ष लघु उद्याेग भारती विभिन्न फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रेष्ठ कर्मचारियों का सम्मान करती है। श्रेष्ठता की सूची नियुक्ता द्वारा प्रदान की जाती है। इस वर्ष करीब 60 ईमानदान और कर्मठ श्रमजीवियों का सम्मान किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि सम्मानित कर्मचारी प्रोत्साहित होकर बेहतर कार्य करते हैं और अन्य कर्मचारियों के प्रेरणास्त्रोत बनते हैं। इससे किसी न किसी रूप से संबंधित उद्योग का विकास होता है।

कार्यक्रम संयोजक अरविंद शुक्ला और कार्यक्रम प्रभारी सी.ए. अनुज अशाेक ने बताया कि महिला आरक्षण बिल के पारित होने से प्रेरणा लेकर समारोह में आगरा की दो महिला उद्यमियों और एक युवा उद्यमी काे उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।