काबिलेतारीफ : 57 वषों से निःशुल्क जलसेवा में समर्पित'बांकेलाल माहेश्वरी जी'



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:  श्री बांकेलाल माहेश्वरी जी, 57 वर्षों से शहर में जल सेवा का कार्य कर रहे हैं। वे शहर में विभिन्न स्थानों पर 1967 से लगातार श्रीनाथजी निःशुल्क जलसेवा के माध्यम से प्याऊ संचालित कर,भीषण गर्मी में केवड़ा युक्त जल पिलाकर,लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। इसके साथ ही संस्था द्वारा सर्दियों में मानसिक आरोग्यशाला के बाहर 100 बेड का रैन बसेरा भी संचालित किया जाता है। वे समय समय पर भूखे को भोजन,तीज त्योहार पर मिष्ठान आदि भी वितरित करते रहते हैं।

इनके इस सेवा कार्य से लोग काफी अभिभूत हैं। कई सामाजिक संस्थाएं इनसे प्रेरणा लेकर,निःशुल्क जल सेवा एवं रैन बसेरा आदि जैसे जनहितकारी कार्य कर रहीं हैं।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।