दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,24 घंटे से पीड़ित आमरण-अनशन पर





 न्याय की गुहार लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में बैठे पीड़ित परिजन

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

 सोनभद्र। बीते 24 घंटे से कलेक्ट्रेट परिसर में न्याय की गुहार लगाते हुए आमरण-अनशन पर बैठे पीड़ित परिवार।

वहीं पीड़ित कन्हेया प्रेम कुमार.राम ललित पुत्रगण स्व० सीताराम गुप्ता निवासी ग्राम गनेशपुर थाना कर्मा तहसील घोरावल ने बताया कि मुझे प्रार्थी गण की भूमिधरी भूमि आराजी नम्बर 21 रकबा 2.780 हे टेडवा ग्राम में हैं,जिसकी पक्की पेसाइश पत्थर गड्‌डी कब्जा की कार्यवाही उप जिलाधिकारी घोरावल के आदेश दिनाक 30.5.2018 को पुष्ट करते हुए राजस्व निरीक्षक द्वारा मौके पर मुआइना  किया गया था। जिस पर प्रार्थीगण द्वारा मौके पर काबिज हुआ, धान की फसल बोई गई, परंतु प्रतिवादींगण जो काफी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं,उनका इस आराजी से कोई वास्ता सरोकार नहीं, फिर भी प्रार्थी गण की बोए गए फसल को जबर जस्ती नष्ट कर दिया और आराजी नम्बर 22 कर के  अपर आयुक्त बिंध्याचल मण्डल के यहां बाद प्रस्तुत किया जो वाद अदम पेरवी में दिनाक 28.8.2023 को निरस्त कर दिया गया।

प्रार्थी गण बहुत कमजोर किस्म के व्यक्ति हैं। प्रार्थी ने कई बार उपजिलाधिकारी घोरावल थाना प्रभारी कर्मा के यहां प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। पुलिस बल उक्त प्रतिवादीगण के खिलाफ तहरीर दर्ज कर मुकदमा कायम किया गया, परंतु आज तक प्रार्थी गण को आराजी नम्बर 21 मि पर कब्जा नहीं दिलाया गया। प्रार्थीगण भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। खेती के अलावा जीवकोपर्जन का कोई साधन नहीं है। प्रार्थीगण विवश होकर दिनांक 31.5.2024 को आपके समक्ष के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,जिसपर प्रार्थी गण दिनाक 25.6.2024 को आपके समक्ष प्रस्तुत होकर आमरण अनशन करने हेतु दिनाक 3.7.2024 से ज्ञापन सौंपा गया था, जिसपर आपके द्वारा प्रतिवादीगण पर एंटी भू-माफिया के तहत मामला दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसपर प्रार्थी गण द्वारा दिनाक 3.7.2024 को आमरण अनशन शुरू करने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित हुए जिसपर आपके प्रतिनिधि द्वारा मौके पर पहुंच कर उप जिलाधिकारी घोरावल व क्षेत्राधिकारी घोरावल की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसपर प्रार्थी गण‌द्वारा निम्नलिखित मांगो के साथ दिनाक 10.7.2024से आमरण अनशन शुरू करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

1. प्रार्थी गण को आराजी नम्बर 21 पेमाइशसुदा भूमि पर कब्जा दिलाया जाय।

2. प्रतिवादीगड़ो पर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए एंटी भू माफिया के तहत मामला दर्ज किया जाय।

3. प्रार्थीगण को प्रतिवादीगण से कब्जित भूमि का प्रतिकर/वर्ष के साथ दिलाया जाय।

4. प्रदिवादी गड़ सरहंग गुण्डा किस्म के व्यक्ति हैं जिससे प्रार्थी गणों को जान माल का खतरा है प्रार्थी गण को सुरक्षा प्रदान किया जाय। वही पीड़ितों ने 

 अपनी उपरोक्त चार मांगो के साथ दिनांक 10.7.2024 से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन जिलाधिकारी कार्यालय सोनभद्र करेगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

रिपोर्ट - राकेश सिंह।