शारदा विश्वविद्यालय आगरा में यूनियन बजट 2025 के जीवन विश्लेषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : शारदा विश्वविद्यालय आगरा में यूनियन बजट 2025 के जीवन विश्लेषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शारदा विश्वविद्यालय आगरा के प्रबन्धन संकाय की ओर से संचालित शारदा बिजिनिस क्लीनिक आगरा ने यूनियन बजट 2025 के जीवन विश्लेषण पर  कार्यशाला प्रस्तुत की।

 मुख्य अथिति शारदा विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति प्रो० (डॉ०) जयन्ती रंजन, डीन प्रबन्धन संकाय प्रो० (डॉ०) सचिन श्रीवास्तव, डीन लीगल संकाय प्रो० (डॉ०) बी०एम० दत्ता और एसोसिएट डारेक्टर शारदा बिजिनिस क्लीनिक सी०ए० संजीव सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

कार्यशाला के मुख्य अथिति सी०ए० राजल गुप्ता, सी०ए० रोपल गर्ग और सी०ए० सौरभ सक्सैना रहे। कार्यशाला संचालन सी०ए० संजीव सिंह ठाकुर ने किया। कार्यशाला में बजट के मुख्य बिन्दुओं पर विचार व्यक्त किये गये। कार्यशाला के मुख्य अथिति सी०ए० सौरभ सक्सैना ने बजट के दो भागों में अपने विचार व्यक्त किये,जिसमें उन्होंने पहले भाग में बजट के विभिन्न प्रकार की स्कीम में अनुमानित खर्चों को बताया और दूसरे भाग में अनुमानित कर के प्रावधानों को बताया। उन्होंने बजट पर मिलने वाली विशेष प्रकार के आयात शुल्कों में मिलने वाली छूट के बारे में बताया।

सी०ए०रोपल गर्ग ने इस बजट को मिडिल क्लास के लोगों पर फोकस करते हुए बनाया है। उन्होंने बताया की किस तरह से रू0 12,00,000/- तक की आय पर अब कोई टी०डी०एस० नहीं देना होगा और इस प्रावधान से मिडिल क्लास व्यक्ति को आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यशाला के अथिति सी०ए० सजल गुप्ता ने बताया कि इस बजट में भारत को आर्थिक मन्दी से बाहर निकालने पर जोर दिया गया है। सरकार ने इस बजट में मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने पर फोसक किया गया है। 

कुलाधिपति पी०के०गुप्ता और उप कुलाधिपति वाई०के० गुप्ता ने सभी को कार्यशाला के बेहतर प्रस्तुतिकरण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।