"डॉक्टर डे" के शुभ अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक (ऑर्थो सर्जन) डॉ.मुकेश गोयल एवं रोबोटिक्स ऑर्थो सर्जन डॉ.मेघल गोयल की तरफ से सभी चिकित्सक,वरिष्ठ चिकित्सक एवं सम्मानित नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ..🙏
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : गोयल सिटी हॉस्पिटल,आगरा ने सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम के कई आयोजन किए। आयोजन का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की जानकारी साझा करना और चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देना था।
आयोजन के तहत डॉ.मेघल गोयल ने रोबोटिक्स तकनीक द्वारा जोड़ प्रत्यारोपण में हो रहे क्रांतिकारी बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि
• रोबोटिक सर्जरी से अत्यधिक सटीकता (precision) संभव होती है,जिससे प्रत्यारोपण अधिक सफल और दीर्घकालिक बनता है।
• यह तकनीक कम चीरा लगने और कम रक्तस्राव जैसी minimally invasive surgery को संभव बनाती है।
• मरीजों को तेजी से ठीक होने,कम दर्द और छोटी हॉस्पिटल में रहने की अवधि जैसे फायदे मिलते हैं।
• सर्जनों को बेहतर 3D विज़न और नियंत्रण मिलता है,जिससे ऑपरेशन की गुणवत्ता बढ़ती है।
डॉ.अलका गोयल एवं डॉ.खुशबू गोयल ने महिलाओं में मीनोपॉज से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं आदि पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे कॉस्मेटिक लेज़र सर्जरी महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकती है।
वरिष्ठ चिकित्सक (ऑर्थो सर्जन)डॉ.मुकेश गोयल ने मरीजों व उनके परिजनों से संवाद और चिकित्सकों व स्टाफ के आपसी व्यवहार में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि अच्छी चिकित्सा सेवा केवल तकनीक से नहीं बल्कि बेहतर मानवीय व्यवहार से भी संभव होती है।
डॉ.मेघल गोयल के इस अत्याधुनिक प्रणाली (रोबोटिक सर्जरी) के बेहतर कार्य के लिए "डॉक्टर डे" के शुभ अवसर पर शहर के चिकित्सकों,वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सभ्रांत नागरिकों आदि ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं हैं।