गोयल सिटी हॉस्पिटल ने बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया नेशनल"डॉक्टर्स डे"


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 1 जुलाई,गोयल सिटी हॉस्पिटल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ "नेशनल डॉक्टर्स डे" मनाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉक्टर मुकेश गोयल ने बताया कि इस दिन सभी डॉक्टर्स को खुद के बारे में मनन करना चाहिए। जो हम मरीज को स्वस्थ रखने के लिए सुझाव देते हैं वह स्वयं पर भी लागू करने चाहिए।

 इस शुभ अवसर पर डॉक्टर सौरभ महेश्वरी, डॉ.मेघल गोयल,डॉक्टर खुशबू गोयल,डॉक्टर पीके गुप्ता,डॉक्टर प्रमोद गुप्ता,डॉक्टर मनोज जैन,डॉक्टर शोभित गुप्ता, डॉक्टर अलका गोयल आदि के साथ अन्य डॉक्टर्स,नर्सिंग स्टाफ,हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।

 कुछ लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर्स का हमारे जीवन में बहुत महत्व है जो दिन रात मरीजों की जान बचाने में लगे रहते हैं। इस प्रति उत्तर में डॉक्टर्स ने कहा कि मरीजों को बचाने में हमारे साथ-साथ अन्य स्टाफ की भी अहम भूमिका रहती है। सभी स्टाफ ने डॉक्टर्स को सेल्यूट किया,उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स, योद्धाओं से कम नहीं होते। अंत में सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाकर आयोजन का समापन किया।