हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 30 जुलाई,होटल होलीडे इन में गोयल सिटी हॉस्पिटल के माध्यम से बेहतर हेल्थ अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के चैयरमैन डॉ.मुकेश गोयल ने बताया कि गत वर्षो में डायबिटीज,ब्लड प्रेशर,ओबेसिटी,कैंसर आदि की बीमारियां लगातार बडीं हैं। हमने कैम्प में कुछ लोगों का हेल्थ चैकअप कराया। चेकअप में 80 लोगों में से पांच लोगों में ब्लड शुगर 400 से ऊपर निकाली और उनको डायबिटीज के बारे में आइडिया ही नहीं था। इसी तरह 6 लोगों में ब्लड प्रेशर 180 से ऊपर था,जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। ये सब बिना जांच के पता ही नहीं चलपाता। कभी-कभी ये बीमारियां इतनी बढ़ जातीं हैं कि मरीज की डेथ हो जाती है। इन समस्याओं से लगातार लोग घिरते जा रहे हैं,इसलिए हमने ये जागरूकता अभियान चलाया। हम मीडिया के माध्यम से यह संदेश देते हैं कि सभी को 1 साल में आवश्यक जांचें जरूर करानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि ओबेसिटी की समस्या विश्व स्तर पर बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि इस समस्या पर हर आदमी ध्यान दें। इससे देश में 8 लाख लोगों से अधिक प्रतिवर्ष डेथ हो जाती है। हम और हमारी टीम डॉक्टर शाजिया जो डाइटिशियन हैं, डॉ.आकर्ष जो फिजियोथैरेपिस्ट हैं। यह पूरी टीम हमारे साथ कार्यरत है। हम आगरा शहर को ओबेसिटी से मुक्त करना चाहते हैं। हम कहना चाहते हैं कि किसी भी कीमत में फास्ट फूड का इस्तेमाल न करें।
कायदे से यह सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार इस पर ध्यान दे। जागरूकता अभियान चलाए। हमारा कहना है कि आप सब अपना ध्यान रखें,फास्ट फूड से परहेज करें। पौष्टिक भोजन करें। आजकल हमने ये देखा है कि होटल, कॉलेज,ऑफिस आदि में इस तरह के बहुत लोग दर्दों से भी पीड़ित होते हैं। गर्दन, कंधे, घुटनों, उंगलियां आदि में दर्द होना आम हो गया है। इस संदर्भ में फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर आकर्ष ने बताया कि छोटे-छोटे व्यायाम करने से समस्याओं से निजात पा सकते हैं। छोटे छोटे व्यायाम करने से इन समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। इन समस्याओं से निजात दिलाने हेतु,हम जनता के लोगों को जागरूक करेंगे। इस पहल से लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। हमारा आग्रह है कि शहर की जनता हमारे इस मूवमेंट में शामिल हो।
डॉ.सौरभ महेश्वरी,डॉ.मेघल गोयल,डॉ.खुशबू गोयल,डॉ.अलका गोयल आदि ने इस मूवमेंट में साथ देने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर अश्विनी शर्मा, मिथुन कुमार, ईशा पाठक आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।