हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लॉयज़ यूनियन का 81वाँ प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन चित्रकूट में सम्पन्न

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

चित्रकूट : 6 अक्टूबर,हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लॉयज़ यूनियन का 81वाँ प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन मन्दाकिनी भवन, चित्रकूट में संपन्न हुआ। उद्घाटन संगठन के पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह IPS  ने किया। आयोजन में संगठन को और मजबूत बनाने पर मंथन हुआ।

अंत में वर्ष 2025-26 की प्रांत की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का विधिवत तरीके से संरक्षक ठाकुर राजपाल सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष रामचरण सिंह के नेतृत्व में चुनाव कराया गया। 

चुनाव में  मुख्यत : निम्न पदाधिकारी चुने गए ।

 प्रान्तीय अध्यक्ष : राम निवास तियागी 

प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष : सलमान मज़हर 

प्रमुख महामंत्री :  विपिन वर्मा 

कोषाध्यक्ष :  महफ़ूज़ ख़ान 

दक्षिणांचल अध्यक्ष : राकेश पाल सिंह 

इस अवसर पर चुने गए पदाधिकारियों को सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रिपोर्ट : असलम सलीमी