हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
वृन्दावन : शक्ति साधना धाम वृंदावन की श्री महंत साध्वी शांभवी चेतना जी ने बीमारी के चलते वृंदावन के रामकृष्ण अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से भक्तों में शोक व्याप्त हो गया। वे अयोध्या आंदोलन से जुड़े शक्ति साधना धाम के पीठाधीश्वर एवं निरंजनी अखाड़े से वेदांताचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी की शिष्या थी। शक्ति साधना धाम के महामंत्री डॉ. दिवाकर तिवारी ने बताया कि आपका संपूर्ण संत जीवन सदगुरुदेव के साथ साथ सदगुरुदेव के गुरुदेव एवं श्री धाम अयोध्या मंदिर के ट्रस्टी निरंजनी अखाड़े एवं देश के चोटी के संत युगपुरुष श्रद्धेय महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में व्यतीत हुआ। राम मंदिर आंदोलन में आपने कारसेवा की। उन्होंने उस समय आश्रम की बागडोर संभाली जिस समय महिला संतो को समाज में पुरुषों के सापेक्ष प्रमुखता देने से बचता था,लेकिन सदगुरुदेव की कृपा से उन्होंने ये कार्य जीवन पर्यंत संभाला और वृंदावन के साथ हरिद्वार और दिल्ली में भी आश्रम की स्थापना अपने जीवन में करके अपने दायित्व का निर्वाह किया। निर्धन एवं अनाथ कन्याओं के विवाह कराए एवं सहयोग किया। 2025 में संपन्न में हुए अमृत महाकुंभ में भी उनके मार्गदर्शन में शक्ति साधना धाम के शिविर में लाखों भक्तों एवं संतो की सेवा की। उन्होंने लगभग 85 वर्ष की उम्र में वृंदावन में अंतिम सांस ली।
शक्ति साधना धाम में वृंदावन के प्रमुख संतो की उपस्थिति में संतो एवं भक्तों द्वारा उन्हें समाधिस्थ किया गया। उनके अंतिम संस्कार एवं समाधि कार्यक्रम में स्वामी वामदेव पीठ से महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भास्कर आनंद सरस्वती जी महाराज परमहंस श्री स्वामी सुरेशानंद जी महाराज
महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद गिरी जी महाराज महामंडलेश्वर श्री स्वामी वेदानंद गिरी जी महाराज महामंडलेश्वर स्वामी नवल योगी जी महाराज महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद जी महाराज ब्रह्मचारी श्री स्वामी वैराग्य स्वरूप जी महाराज श्री स्वामी ब्रह्मेद्रा नंद सरस्वती जी महाराज श्री स्वामी गौरव स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, दीदी डॉ अपराजिता गिरी, साध्वी वेद जी, रामायण रिसर्च काउंसिल के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार सुशांत, वात्सल ग्राम से साध्वी सत्यसिद्धा, साध्वी ध्वनि उपस्थित रहे। उनके देहावसान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं वात्सल्य मूर्ति पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा दीदी, रामायण रिसर्च काउंसिल से रितु दीदी ने शोक व्यक्त किया। भक्त मंडल से अध्यक्ष विजय अग्रवाल,कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, महामंत्री डॉ दिवाकर तिवारी, मोहन गुप्ता, सोनू गुप्ता, अशोक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रजनीकांत गर्ग, महेश वर्मा, ऋचा तिवारी, निर्मला, नूतन, सुनीता पालीवाल इत्यादि ने अंतिम संस्कार में विभिन्न शहरों से पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि ज्ञापित की।

