तीन स्टेट अवॉर्डी शिल्पियों समेत देश भर के 18 हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित



आगरा जरी जरदोजी वर्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी के समापन पर बाँटे प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार की सहायता से आगरा जरी जरदोजी वर्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संजय प्लेस स्थित रोज विला गार्डन में आयोजित 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में गाजियाबाद की श्रीमती याचना झा,फिरोजाबाद के परमवीर सिंह और मैनपुरी के रामस्नेही लाल के रूप में तीन स्टेट अवॉर्डियों सहित देशभर के 18 हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इनमें दिल्ली से निधि,लुधियाना से कुलदीप कुमार,बुलन्द शहर से मोहम्मद नाहिद, कुल्लू से श्रीमती आशा, बंगाल से अस्मा बेगम, बाराबंकी से शशिमाला, कुल्लू से प्रमिला बेदी, हापुड़ से सरिता, बरेली से गुड्डी, हरिद्वार से देवकी, फिरोजाबाद से जितेंद्र कुमार, मथुरा से ममता, आगरा से मुसर्रत, भारती रानी और अंजुम बेगम शामिल रहीं, जिन्होंने 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी में अपनी हस्तशिल्प कला से दर्शकों का मन मोह लिया। आगरा के लोगों ने इनकी कला को सराहा और उत्साहवर्धक बिक्री से इनका मनोबल भी बढ़ाया।

इस अवसर पर आगरा जरी जरदोजी वर्क प्रोड्‌यूसर कम्पनी के डायरेक्टर ब्रजमोहन शर्मा, जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व प्रमुख समाज सेवी विनोद बंसल, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ.शम्मी और हस्तशिल्प विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।