हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी एवं राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय जी के नेतृत्व में मनरेगा व संविधान बचाओ अभियान, SIR गणना प्रपत्र,बढ़ती महंगाई एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव का आव्हान किया गया।
इस दौरान शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (10 माल एवेन्यू, लखनऊ) से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डन में नजरबंद किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में आगरा से जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार सहित पीसीसी सदस्य मनोज जैन(बौहरा) सचिन चौधरी, विराज गहराना, सत्येंद्र केम, अकबर उस्मानी, सचिन ऋषि, राहुल रावत सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के अधिकारों, संविधान की रक्षा तथा महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।



