" लायन मनोज अग्रवाल " का आकस्मिक निधन,लायंस क्लब आगरा विशाल में शोक की लहर



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के वर्तमान द्वितीय उपाध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल का 16 फरवरी, प्रातः अचानक हृदयाघात (सडन कार्डिएक अरेस्ट) के कारण दुखद निधन हो गया। वे लगभग 58 वर्ष के थे।

स्वर्गीय मनोज अग्रवाल कमला नगर स्थित कावेरी कुंज,आगरा के निवासी थे तथा अपने निजी व्यवसाय से जुड़े हुए थे। वे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय एवं समर्पित व्यक्तित्व थे। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल में उन्होंने वर्ष 2024-25 में कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान की थीं और वर्तमान में क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।उनके आकस्मिक निधन से लायंस क्लब परिवार एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की गहरी लहर व्याप्त है।

क्लब के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल, सचिव अजय मनचंदा, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल तथा क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल, संजय बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्य संजीव अग्रवाल एवं सुनील बंसल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।