श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगी पाड़ा से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
नंदी पर सवार शिवजी,हाथ में तलवार और खप्पर लिए महाकाली,भूतप्रेत की टोली संग शिव शम्भू जैसी झांकियां देखने के उमड़े श्रद्धालू
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। नंदी पर सवार हाथ में त्रिशूल लिए, भूत प्रेतों की टोली संग पार्वती को ब्याहने के लिए मंदिर परिसर से जैसे ही शिवजी की बारात निकली हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। भवूती लटेपे, मुंडों की माला पहन दूल्हा बने शिवजी के स्वरूप को देखने के लिए हर श्रद्धालू ललायित था। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों संग 11 आकर्षक झांकियां के साथ जोगी समाज द्वारा श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगीपाड़ा, शाहगंज से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
य़ोभायात्रा का शुभारम्भ श्रद्धालुओं ने सम्मलित रूप से फीता काटकर किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विध्नविनाशक भगवान गणपति, उसके बाद रुद्रांश हनुमान जी रथ पर विराजमान थे। नव दुर्गा के नौ स्वरूपों, समाधी में लीन महादेव, राम दरबार, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम जी और शिवपार्वती की झांकी ने भी भक्तों का मन मोह रही थी। मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई झांकी सोरों कटरा, साकेत कॉलोनी, शिवाजी नगर, रामनगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक में भ्रमण करते हुए पुनः शाहगंज स्थित महाकाली मंदिर पहुंची।
इस अवसर पर मुख्य रूप से योगी समाज के अध्यक्ष यशपाल गोस्वामी, मेला अध्यक्ष ब्रह्मचंद गोस्वामी, द्वारिका नाथ पुजारी, विमला गोस्वामी, द्वारिकानाथ पुजारी, टीटू गोस्वामी, साहिल गोस्वामी प्रदीप गोस्वामी, महेन्द्र, हिमांशु, बंटी, हरिज्ञान आदि मौजूद थे।





