आगरा में लाडो प्रोडक्शन ने नई वीडियो के माध्यम से शिव भक्ति गीत “मैं ही शिव हूँ (शिवोहम)” किया पेश


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : आगरा में लाडो प्रोडक्शन ने एक बार फिर नई वीडियो के माध्यम से  शिव भक्ति गीत “मैं ही शिव हूँ (शिवोहम)” का निर्माण किया गया,गीत को ख़ूब पसंद किया जा रहा है ।

लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि अगर इस तरह से ही गीत,फ़िल्म , सीरीज आदि की शूटिंग्स होती रही और आगरा और आस पास के लोग कहानियाँ बनाये रहे तो वो दिन दूर नहीं जब ये इंडस्ट्री आगरा में भी एक बड़ा रूप ले लेगी और लोगों को काम मिलेगा रोज़गार मिलेगा , सरकार को भी इस इंडस्ट्री के लिए आगे आना चाहिए । 

इस सांग के निर्माता पंकज शर्मा ने बताया कि इस गीत के माध्यम से वे यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारे अंदर भी भगवान विराजमान हैं। “मैं ही शिव हूँ” के जरिए आत्म-जागरण और शिव तत्व की अनुभूति को दर्शाया गया है।

इस गीत को निखिल दत्त द्वारा लिखा गया है। वीडियो में पंकज शर्मा ने मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई है। भगवान शिव की भूमिका संदीप सांवरिया ने और मां पार्वती की भूमिका प्रियंका सिंह ने निभाई है।सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिकाएं अत्यंत प्रभावशाली ढंग से निभाईं,जिससे यह प्रस्तुति और भी भव्य एवं भावपूर्ण बन गई। गीत रिलीज़ हो गया है और सब को पसंद आ रहा है।

 छायांकन निर्देशक (डी.ओ.पी.): सुनील राज,सहायक छायांकन निर्देशक (D.O.P. ): बृजेश पंडित जी, और विजय ,संपादक: सत्यम गुप्ता, निर्देशक: अवधेश ठाकुर,  कलाकार: पंकज शर्मा, प्रियंका सिंह, संदीप सांवरिया,  प्रोडक्शन टीम: अमित शर्मा, दीपक डॉसन, मेकअप आर्टिस्ट: कामिनी श्रीवास्तव,  गायक एवं संगीतकार: कृष्णा स्टूडियो गीत के लिए विशेष रूप से प्रोडूसर सावन चौहान, सूरज तिवारी, अमित तिवारी ने आभार व्यक्त किया है ।

लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि अगर इस तरह से ही गीत , फ़िल्म , सीरीज आदि की शूटिंग्स होती रही और आगरा और आस पास के लोग कहानियाँ बनाये रहे तो वो दिन दूर नहीं जब ये इंडस्ट्री आगरा में भी एक बड़ा रूप ले लेगी और लोगों को काम मिलेगा रोज़गार मिलेगा,सरकार को भी इस इंडस्ट्री के लिए आगे आना चाहिए ।