सुभाष बंसल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिन्दगियाँ होगीं रोशन

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : छीपीटोला निवासी श्री सुभाष बंसल (76) का गत रविवार को निधन हो जाने पर उनकी काॅर्निया एस एन को दान की गई।

 उनके निधन पर परिवारीजनों ने हेल्प  आगरा के कार्यकारिणी सदस्य मनीष बंसल से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया।   सूचना पर एस.एन.की नेत्र आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डाक्टरों की टीम व ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से नेत्रदान  प्रक्रिया पूरी हुई।

 नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन, महामंत्री गौतम सेठ व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने मृतयोपरांत नेत्रदान अवश्य करने की अपील की है।नेत्रदान के लिए  हेल्प आगरा के फोन न 9319111000 पर संपर्क किया जा सकता है।