आरएसएस के घुमंतू कार्य के कार्यकर्ताओं ने किया घुमंतू समुदाय में कंबल वितरण

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। 17 फरवरी,ताल सेमरी क्षेत्र में कंबल वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अभिनव मौर्य जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाजहित, संगठन की भूमिका एवं सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे बिजली,पानी एवं रोजगार आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के विष्णु जी,देवेश अग्रवाल, पूजा सिंह, सुमित सक्सेना,निखिल गर्ग, रवि राणा आदि उपस्थित रहे।सुमित शर्मा छावनी महानगर संयोजक  ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।