जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक शैलेन्द्र सिंह जी ने की चैम्बर के साथ बैठक


सरकार की मंशा आगरा के उद्योगों का किया जाये विकास : शैलेन्द्र सिंह

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 18 फरवरी,चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में औद्योगिक विकास एंव डीआईसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा के नेतृत्व में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक शैलेन्द्र सिंह के साथ बैठक कर नवीन पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया गया।

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र शलैन्द्र सिंह ने बताया कि आगरा के उद्योगो को बढ़ावा देने के लिये सरकार पूरी तरह तत्पर है। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा मांग की गयी कि जो योजनाएं उद्योगो के हित में सरकार द्वारा लाई जाती है उनकी सूचना चैम्बर के ईमेल के माध्यम से प्रेषित की जाये जिस पर महाप्रबन्धक द्वारा सहमति प्रदान की गयी। 

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व डीआईसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा द्वारा कॉमन फेसीलिटी सेंटर को पुनः प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया। महाप्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि औद्येागिक समस्याओं के निदान हेतु सप्ताह में एक एक बार समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। महाप्रबन्धक द्वारा निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उद्यमियों की समस्याओं के लिये पूर्णत निस्तारण हेतु तत्पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वायर सेल मीट का आयोजन चैम्बर के सहयोग से वृहद स्तर पर किया जायेगा। चैम्बर द्वारा औद्योगिक आस्थानों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड किये जाने की मांग पर उन्होंने चैम्बर द्वार प्रेषित प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। चैम्बर द्वारा आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र में आ रही औद्योगिक समस्याओं के संबंध में चैम्बर द्वारा अवगत कराया गया जिस पर महाप्रबन्धक द्वारा ताज संरक्षित क्षेत्र की समस्या को अग्रिम स्तर पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। 

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र शलेन्द्र सिंह द्वारा चैम्बर के सभी सदस्यों द्वारा प्रेषित समस्याओं को बहुत ही गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उन पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। 

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, औद्योगिक विकास एवं डीआईसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, सीताराम अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, नरेन्द्र सिंह, सदस्य राकेश चौहान, मनोज बंसल, अम्बा प्रसाद गर्ग, रंजीत सामा, उमेश गोयल, गिरीश चंद गोयल, पियूष गोयल, महेश अग्रवाल, सुशील बंसल, हर्षित अग्रवाल, चारूश तनेजा, अषोक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजीव जैसवाल आदि उपस्थित थे।