हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 7 फरवरी,दयाल बाग के होटल पूनम प्लाजा में सूरज तिवारी द्वारा निर्देशित 'आज की मीरा और कृष्ण' पर आधारित म्यूजिक वीडियो 'आठवाँ सुर' ब्रज रिकॉर्ड्स म्यूजिक लेबल पर रिलीज किया गया।
ब्रह्मलीन धारा पर शूट हुए गीत “आठवाँ सुर” को गणमान्य अतिथियों के बीच बड़े उत्साह के साथ रिलीज़ लिया गया। विशिष्ठ अतिथियों में सतीश अरोड़ा,शिव प्रताप सिंह,जितेंद्र फ़ौजदार,विनय गोस्वामी वृंदावन से सावन चौहान,पी के सिंह,बग्गा एस के, कौशिक जी आदि थे।
सर्व परत सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण कर,गीत गीत को परदे पर दिखाया गया,जिसमें आगरा, वृंदावन, मथुरा और बटेश्वर की लोकेशंस ली गई हैं, जिससे बाहर के फिल्ममेकर्स हमारी लोकेशंस पर शूट करें और यहाँ रोज़गार बढ़े।
गीत ब्रज रिकॉर्ड्स म्यूजिक लेबल पर रिलीज़ किया गया है,जिसके बहुत हिट गीत हैं। प्रोडूसर शिव प्रताप सिंह,सावन चौहान और विनय गोस्वामी हैं।
लेखक निर्देशक सूरज तिवारी हैं, डी ओ पी सुनील राज हैं, एक्ट्रेस नव्या अग्निहोत्री हैं । एक्टर मथुरा के कारण चौधरी, कैमियो जितेश आसिवाल हैं। साइड कैरेक्टर्स में विशु सिंघानिया और पंकज शर्मा हैं । म्यूजिक डी सुशांत और सिंगर्स शिवि सरीन एवं डॉ अनामिका सिंह मुंबई हैं।गीत के बोल सूरज तिवारी एवं शिल्पी तिवारी ने लिखे हैं।
गीत को हॉल में बहुत सराहना मिली,जिसे आज रिलीज़ किया गया, यू ट्यूब पर काफ़ी लोग देख रहे हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश अरोड़ा मुख्य अतिथि, पूनम अरोड़ा,रीमा अरोड़ा,अन्य अतिथियों में निक्की सिंह,डॉ पी के सिंह,एस के बग्गा,जितेंद्र फ़ौजदार,अदिति कात्यानी, डॉ राहत जहाँ ख़ानम,राहुल गुप्ता, हेमा बेजल, अवधेश उपाध्याय, अनूप्रिय त्रिपाठी, रश्मी चोपड़ा,आभा सिंह आदि उपस्थित थे।




