एक बार फिर गूंजेगी आगरा किले से छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा



आगरा किले में लगातार चौथे वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का भव्य उत्सव,विनोद पाटील की घोषणा,भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और अत्याधुनिक लेजर शो मुख्य आकर्षण रहेंगे।

“शिवजन्मोत्सव संपूर्ण भारत वर्ष का” में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,केंद्रीय मंत्री सी.आर.पाटील सहित गणमान्यों की उपस्थिति। 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। एक बार फिर आगरा किले में फिर से छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाता गूंजेगी। छत्रपति सम्भाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान इस वर्ष भी चौथी बार 19 फरवरी को आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का 396 वाँ भव्य जयंती उत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटील सहित देश भर के गणमान्य भाग लेने पहुंचेंगे।  

विभव नगर स्थित होटल एचएच डब्लू में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में छत्रपति संभाजी नगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटील ने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले 19 फरवरी  को आगरा किले के ऐतिहासिक जहांगीर महल में लगातार चौथे वर्ष “शिव जन्मोत्सव संपूर्ण भारत वर्ष का” यह भव्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती का उत्सव-राष्ट्रीय शिवजयंती उत्सव मनाया जाएगा। 

विनोद पाटील ने कहा कि आगरा किला छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वाभिमान का साक्षी है। इसी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को करारा जबाब दिया था। कपटी औरंगजेब की कैद से छत्रपति शिवाजी महाराज ने अद्भुत धाडस से मुक्ति प्राप्त की और स्वराज्य को मजबूत किया। शिवाजी महाराज ने जहाँ स्वाभिमान क्या होता है इसका दर्शन कराया,उसी भूमि पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाकर उनके जनकल्याणकारी राज्य कारभार का आदर्श पूरे देश के सामने प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है। 

पिछले तीन वर्ष महाराष्ट्र सरकार,उत्तर प्रदेश सरकार,पुरातत्व विभाग और आगरा वासियों के सहयोग से अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान ने आगरा किले में इस शिव जयंती उत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन किया। इस बार भी चौथे वर्ष शिवजयंती उत्सव उत्साह और भव्यता से मनाया जाएगा और आगरा किला भगवामय हो जाएगा। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान संयोजक है तथा महाराष्ट्र सरकार का सांस्कृतिक विभाग सह-संयोजक है।”

आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृति में भव्य स्मारक और शिवकाल का संग्रहालय महाराष्ट्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा।आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनवाने की मांग विनोद पाटील ने आगरा शिव जयंती समारोह मे ही की थी। उसे तुरंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया था।  

पिछले तीन वर्षों के आगरा स्थित शिव जयंती समारोह से इस परियोजना को बड़ी गति मिली है,ऐसी जानकारी विनोद पाटील ने दी। आने वाले 19 फरवरी को आगरा किले में मनाए जाने वाले भव्य छत्रपती शिवाजी महाराजके 396 वे जयंती उत्सव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री  सी.आर. पाटील,  

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय राज्यमंत्री मत्स्य व्यवसाय, पशुसंवर्धन, दुग्ध व्यवसाय तथा आगरा के सांसद एस.पी.सिंह बघेल, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री  आशिष शेलार, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व केंद्रीय रेल्वे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे, अमरसिंह पंडित आदि उपस्थित रहेंगे।

आगरा किले में शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस भव्य शिवजयंती उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवनका गौरव करने वाले गीत, शिवजन्मका पारंपरिक लोरीगीत, महाराष्ट्र राज्य गीत “गर्जा महाराष्ट्र माझा”,शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका, शिवछत्रपती का पोवाडा आदि शामिल होंगे।

आगरा किले की पृष्ठभूमि पर प्रस्तुत होने वाला नीयाॅन लाइट और लेजर शो इस कार्यक्रम का एक आकर्षण होगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर छत्रपती शिवरायकी गौरवगाथा 'इंडियाज गॉट टैलेंट' प्रतियोगितासे प्रसिद्ध हुए पुणे के विवेक इसे पाटील प्रस्तुत करेंगे।

'चला हवा येऊ द्या' कार्यक्रम से महाराष्ट्र के घर-घर पहुंची प्रसिद्ध कलाकार श्रेया बुगड़े का सूत्रसंचालन भी कार्यक्रम की विशेषता रहेगा। छत्रपति शिवराय के किले केवल महाराष्ट्र या देश के ही नहीं  बल्कि विश्व का वैभव हैं। यूनेस्को ने भी शिवराय के किलो को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। इसी किलों पर आरोहण का विक्रम करने वाली आधुनिक छोटी हिरकणी शर्विका म्हात्रे का भी गौरव आगरा किले के शिवजयंतीमें होगा।  

इस भव्य शिवजयंती में डिजिटल आतिशबाजी और कलात्मक प्रकाश योजना होगी। राष्ट्रगीत से समापन होगा।  3000 से अधिक शिवभक्त आगरा किले में उपस्थित रहेंगे,जबकि विश्व भर के करोड़ों शिवप्रेमी फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और विभिन्न न्यूज चैनलों के माध्यम से इस कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक सक्सेना, सुरेखा चौधरी, अमर लोखंडे, अंकित मित्तल, सौरभ शुक्ला, विनोद, चंद्रकांत पाटिल, राघवेन्द्र सिंह, प्रशांत हुरने आदि उपस्थित थे।