हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
उन्नाव : आगरा से गोरखपुर धाम पद यात्री,जनसेवक संजय शर्मा की SRMS हॉस्पिटल,उन्नाव ने स्वास्थ्य सेवा करके वास्तव में पुण्य कार्य किया।
संजय शर्मा ने बताया कि मैं आगरा से गोरखपुर पैदल यात्रा पर हूँ। पदयात्रा करते हुए हम उन्नाव पहुंचे। मेरे पैरों में थोड़े छाले पड़ गए थे। शरीर से भी असहज महसूस कर रहा था,पर हौंसला बुलंद था।
इस दौरान मैं SRMS हॉस्पिटल,उन्नाव में डॉ. हिमांशु वत्सल के पास गया। उन्होंने मेरी बहुत ही भक्ति भाव से देखभाल की। उन्होंने सभी जरूरी टेस्ट करवाए और मेरे पैर के छालों के लिए बढ़िया दवा दी। सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने मुझसे कोई चार्ज नहीं लिया। वे 'नर सेवा नारायण सेवा' में विश्वास रखते हैं।
मैं डॉ.हिमांशु वत्सल और SRMS हॉस्पिटल,उन्नाव के सभी स्टाफ का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। SRMS हॉस्पिटल की सेवाएं और सुविधाएं बहुत बेहतर हैं और डॉ.हिमांशु वत्सल जैसे डॉक्टर यहां के लिए एक बड़ा आशीर्वाद हैं।मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे डॉ. हिमांशु वत्सल और SRMS हॉस्पिटल, उन्नाव के सभी स्टाफ को स्वस्थ और खुश रखें। उनकी सेवाएं और भी बेहतर होती रहें।
जय श्री राम....🙏


