हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 3 मार्च,हरियाली वाटिका में 18 वां रंगरसिया महोत्सव सानंद उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें भाग लेने वाले जो कलाकार थे, रैपर डांस एकेडमी के देव राजपूत के निर्देशन में उनके बच्चों ने गणेश वंदना से उस प्रोग्राम की शुरुआत की। ठीक उसके बाद ही एकता डांस अकादमी के बच्चों द्वारा वहां नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार राजेन्द्र मिलन, राज बहादुर राज,अंगद धारिया, रमेश पंडित, इशान देव सभी ने काव्य पाठ किया। बृज का लोक गायन व लोक नृत्य रमेश गौतम के निर्देशन में प्रस्तुत हुआ। वृंदावन बासुरी संस्था विनय गोस्वामी के निर्देशन में राधा कृष्ण फूलो को होली व मयूर नृत्य का शानदार कार्यक्रम हुआ। विभिन्न कलाओ के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। यह बहुत देर तक कार्यक्रम चला और लोंगो ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
उपस्थित लोगों में डॉक्टर मुनीश्वर गुप्ता,आनंद राय, सुनील जैन, समाजसेवी संतोष शर्मा, हैल्प आगरा के महामंत्री गौतम सेठ, स्वागत अध्य्क्ष मनोज कुमार शर्मा व नवल शर्मा, संयोजक अनिल जैन, सह संयोजक अभिषेक जैन, आयोजन समिति दीपक जैन, चंद्र शेखर, गौरव शर्मा, रूपेश, अक्षिता, राहुल, किरण, सोमा सिंह, रवि परिहार, मुकेश जैन रमेश जैन, संजय बंसल, राहुल बंसल, अनिल जैन, अनिल अग्रवाल,डॉक्टर जैन टंडन डॉक्टर अनूप दीक्षित,डॉक्टर अशोक कुशवाहा, राकेश जैन पार्षद, डॉ राजीव जैन, जितेन शर्मा, मोहम्मद रईस, आर जे अखलाक आदि रंगरसिया परिवार के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : असलम सलीमी





