हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
कैलारस( मुरैना) : कैलारस सिंगल रिसोर्ट गार्डन में कैलारस दर्पण डायरी 2026 का विमोचन और सम्मान समारोह बड़े ही धूमधाम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि,बुद्धिजीवी व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों का सम्मान बनवारी लाल एवं हाकिम सिंह के द्वारा शॉल एवं श्रीफल के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने-अपने व्यक्त किए। म.प्र.सरकार के दर्जा-राज्यमंत्री ऋषि यादव ने कहा कि पत्रकार देश और समाज का दर्पण होता है। हमें इनकी हर समस्या का समाधान करना चाहिए और हमेशा उनके मनोबल को बढ़ाना चाहिए। हम प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर पत्रकारों की समस्याओं से उनको अवगत कराऊंगा और उनकी समस्याओं के समाधान का हर सम्भव प्रयास करूंगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर ने कहा कि पत्रकारों के लिए शासन को सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए और उनकी इस समस्या को हम आगामी जिला पंचायत की बैठक में जरुर उठाएंगे।
करण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने पत्रकारों को जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को वे शासन प्रशासन तक पहुंचाते हैं और शासन प्रशासन की योजनाओं को वे जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। हमें इनके हितों के लिए तत्पर रहना चाहिए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अशोक तिवारी ने पत्रकारों की जान माल की सुरक्षा के लिए शासन से जल्द ही कोई नियम बनाने की बात कही।
सी भारत न्यूज़ 24 के संपादक अन्नूपाल ने पत्रकारों को देश का सच्चा प्रहरी बताया और कहा कि अगर पत्रकार पहले अपना काम सही तरह से ना करें तो न जाने इस देश को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार,राष्ट्रवंदना अखबार/डिज.न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक डॉ.बचन सिंह सिकरवार ने कहा कि वर्तमान में संचार माध्यम सत्य तथ्यों पर समाचार प्रकाशित प्रसारित न कर,अपने निजी हितों,नजरिए के हिसाब संचालित कर रहे हैं। सोशल मीडिया भी देश दुनिया की घटनाओं को लेकर यथार्थ से अधिक भ्रम फैला रहे हैं,जिससे मीडिया की विश्वसनीयता घट रही है।
ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह फौजी ने कहा कि हम सबको पत्रकारों के हितों के लिए आगे रहना चाहिए। यह बिना किसी स्वार्थ और अवैतनिक रहकर,अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करते हैं।
आयोजन में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य,दर्जा-राज्य मंत्री ऋषि यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, सी भारत न्यूज़ 24 के प्रधान संपादक अन्नू पाल, वरिष्ट समाज सेवी कुंवर संजय सिंह, एसडीएम मेघा तिवारी, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़, वरिष्ठ पत्रकार बचन सिंह सिकरवार एवं ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह फौजी के अलावा.
जोरा के तहसीलदार प्रमोद सिंह तोमर,सुमावली के तहसीलदार के.के.शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश खटीक,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अशोक तिवारी, गुर्जर समाज के जिला सचिव कन्हैया लाल गुर्जर, सीनियर पार्षद शांति देवी खटीक,बनवारी लाल खटीक, सरपंच मामचौन विनोद धाकड़,सरपंच ग्रामीण कैलारस रामभजन धाकड़, सरपंच सगोरिया धर्मेंद्र धाकड़, सरपंच ऐचौली मुन्नी देवी, सरपंच कुटरावली रंजीत धाकड़,सरपंच सेंमई लाल सिंह धाकड़,सरपंच हटीपुरा अवकाश धाकड़,सरपंच बाल्हेरा पतिराम शाक्य,सरपंच खेड़ाकला रामस्वरूप धाकड़,सरपंच अरोदा अनिल कुशवाह,सरपंच नगावनी जगदीश रावत,सरपंच खिरी सरोज धाकड़,सरपंच बकसपुर बृजेश कुमार गौड़,सरपंच चचेढी सरवदी कुशवाह,खटीक समाज के अध्यक्ष बादल खटीक, महिला बाल विकास अधिकारी रचना जैन,सुपरवाइजर मनीषा गोयल, शीतल इमले,हॉस्टल अधीक्षक सुघर सिंह आदिवासी, प्रधानाध्यापक रुचि धाकड़, पहाड़गढ पत्रकार राजेंद्र धाकड़ पत्रकार नवल किशोर राजपूत, पत्रकार विजेंद्र धाकड़, पत्रकार वीरेंद्र श्रीवास, पत्रकार इमरान खान, पत्रकार रामनरेश यादव, पत्रकार गोविंद यादव, पत्रकार जयशंकर मिश्रा, पत्रकार कुलदीप यादव, पत्रकार कालीचरण कुशवाह, पत्रकार दिनेश शर्मा, पत्रकार सत्येंद्र, पत्रकार हंसराज धाकड़, पत्रकार प्रदीप धाकड़, पत्रकार राजेश सिंह, पत्रकार ब्रह्मजीत, पत्रकार संजय दुबे, पत्रकार दिलीप सिंह, पत्रकार विनोद कुशवाह, संत कुमार गौड पत्रकार, विनोद किरार पत्रकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन हरिशंकर प्रजापति,राजेंद्र धाकड़ और हाकिम सिंह के द्वारा किया गया।




