हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। सबसे पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर नमाज पढ़ाई गई। इसके बाद शाही जामा मस्जिद और शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद देश में फैली अराजकता पर चिंता जताते हुए देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर त्योहार की खुशियां मनाई।
ईदगाह मस्जिद में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी ने खुत्वा पढ़ाया तकरीर में दुनिया में फैली अराजकता को लेकर कहा कि पूरी दुनिया में मासूमों पर अत्याचार हो रहा।
वहीं शाही जामा मस्जिद के इमाम सुलेमान मंजरी ने नमाज पढ़ाई। तकरीर में उन्होंने मुस्लिम समाज को बड़ा संदेश किया कि जाने-अंजाने में ऐसा कोई काम न करें, जिसके कारण कभी मुल्क का सिर न झुके।
उप्र मुस्लिम महापंचायत के आह्वान पर आगरा की प्रमुख मस्जिदों से ईद-उल-फितर की नमाज पढ़कर निकले नमाजियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
रिपोर्ट : असलम सलीमी


