चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्योत्सव पर किया गया अभिषेक,मंदिर में सजा फूल बंगला, हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमें भक्तजन
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 3 मार्च, फाग पूर्णिमा व चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्योत्सव पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में गौर पूर्णिमा महामहोत्सव का आयोजन किया गया। चंद्र ग्रहण के कारण आज सुबह से ही मंदिर के पट बंद थे। संध्या काल में ग्रहण के उपरान्त मंदिर की धुलाई व शुद्धिकरण के बाद चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्योत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पंचामृत व पंचगव्य से अभिषेक किया गया। मंदिर को पुष्पों से सजाया गया।
इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि चंद्र ग्रहण के कारण आज चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव की कथा व लीलाओं का वर्णन नहीं किया जा सके। बुधवार को शाम 5-7 कथा के उपरान्त पुष्पों से अभिषेक किया जाएगा। जगन्नाथ मिश्र उत्सव के रूप में कल फूल बंगला,कीर्तन व कथा का आयोजन होगा।
आज पंचामृत व पंचगव्य से चैतन्य महाप्रभु का वैदिक मंत्रोच्चारण संग अभिषेक हुआ तो हर ओर हरे राम हरे कृष्णा के जयकारे गूंजने लगे। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलराम को सतरंगी राजस्थानी गोटा पत्ती की पोशाक से श्रंगारित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, नवीन सिंघल, शैलेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, राजीव मल्होत्रा, संजीव मित्तल, संजीव बंसल, राजेश उपाध्याय,अदिति गौरांगी आदि उपस्थित थे।





