इस्कॉन मंदिर में उड़े होली के रंग,भगवान जगन्नाथ की भक्ति के संग




भक्तों द्वारा तैयार किए हर्बल रंगों से खेली गई होली,खूब उड़ा अबीर गुलाल, ठंडाई और गुंजिया का लगा भोग

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। इस्कॉन मंदिर में आज होली के खूब रंग उड़े। भक्तों द्वारा चुकन्दर, पालक, हल्दी औदि से तैयार हर्बल रंगों के साथ होली का उत्साह और उमंग हर तरफ बिखरा था। सर्वप्रथम इसकॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने पिचकारी में नीला, पीला, हरा, गुलाबी गुलाल भरकर बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग विराजमान भगवान जगन्नाथ को भक्ति के रंगों से रंगा। इसके उपरान्त श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

अलौकिक और सतरंगी फूलों से श्रंगारित झूले में झोंटे लेते राधा-कृष्ण झूले के दर्शन को हर भक्त उत्साहित नजर आया। हरिनाम संकीर्तन पर झूमते नाचते भक्तों ने होली के उत्सव का खूब आनन्द लिया। सर्वप्रथम सभी भक्तों ने भगवान के चरणों में रंगों को अर्पण कर एक दूसरे के रंग लगाया। फाग पूर्णिमा के दिन भगवान को ठंडाई, मठरी व गुंजिया जैसे व्यंजनों का भोग लगाया गया। होली के गीतों पर भक्तजनों ने भगवान की भक्ति में डूबकर खूब नृत्य किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, राजेश उपाध्याय, संजय कुकरैजा, अदिति गौरांगी, शशांक, विश्वास, शैलेश बंसल, नमन आदि उपस्थित थे।